Snake on Blanket: मखमली कंबल पर एक ही जगह रेंगता दिखा सफेद रंग का सांप, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर दुर्लभ सफेद रंग के सांप का मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप एक मखमली कंबल पर एक ही जगह पर रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है.
Snake on Blanket Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों (Snakes) से जुड़े हैरान करने वाले वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं. कई बार ये सांप (Snake) अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों में घुस जाते हैं, कभी-कभी तो ये कंबल में घुसकर आराम फरमाने लगते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर दुर्लभ सफेद रंग के सांप (White Snake) का मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सांप एक मखमली कंबल पर एक ही जगह पर रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सांप आलीशान कंबल पर रेंग के आगे जाने की कोशिश करता है, लेकिन वो आगे जा नहीं पाता है और एक ही जगह पर रेंगता रहता है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- सांप एक अलाशीन कंबल पर बस छटपटा रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 4.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: पहले शख्स ने सांप के माथे पर किया किस, फिर उतारने लगा उसकी केंचुली, अगले ही पल नागराज ने किया ऐसा... (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Snake just vibing on a plush blanket pic.twitter.com/XZeevcs4Bd
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) December 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2023 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

