वायरल

Viral Video: खेलते-खेलते आईने पर पड़ी नजर तो खुद को एकटक निहारने लगी बिल्ली, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली जमीन पर लोट-पोट होकर खेलती है और खेलते-खेलते वो आईने के पास पहुंच जाती है. आईने पर नजर पड़ते ही बिल्ली खुद को एकटक देखने लगती है.

Viral Video: खेलते-खेलते आईने पर पड़ी नजर तो खुद को एकटक निहारने लगी बिल्ली, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
खुद को आईने में निहारती बिल्ली (Photo Credits: X)

Cat Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर पालतू जानवरों (Pet Animals) से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली (Cat) जमीन पर लोट-पोट होकर खेलती है और खेलते-खेलते वो आईने के पास पहुंच जाती है. आईने पर नजर पड़ते ही बिल्ली खुद को एकटक देखने लगती है. बिल्ली काफी देर तक खुद को आईने में देखती है, फिर कभी वो अपनी पूंछ हिलाती है और आईने में भी हरकत देखकर वो हैरान हो जाती है.

बिल्ली के इस मजेदार वीडियो को @ShouldHaveCat नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- हे भगवान, मैं कितनी सुंदर हूं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. यह भी पढ़ें: बच्ची के बगल में लेटकर बोतल से दूध पीती दिखी नन्ही बिल्ली, Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन

खुद को आईने में एकटक देखती बिल्ली

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).