चाय को प्लास्टिक के थैले में पैक करते समय स्टाइल मारने लगा शख्स, फिर क्या हुआ… Viral Video में आप खुद ही देख लीजिए
सोशल मीडिया पर एक स्ट्रीट वेंडर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो अनोखे अंदाज में चाय को प्लास्टिक के थैले में पैक करता दिख रहा है, लेकिन इस दौरान स्टाइल मारना उसे भारी पड़ जाता है, क्योंकि अचानक से थैला फट जाता है और हवा में उछलते हुए शख्स के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों पर गिर जाती है.
Viral Video: चाय (Tea) पीने के शौकीन अक्सर सड़क किनारे चाय की टपरी पर चाय पीने के लिए पहुंच जाते हैं. सड़क के किनारे मिलने वाली चाय की बात ही निराली होती है. खासकर मौसम अगर ठंड का हो तो इसकी डिमांड और ज्यादा बढ़ जाती है. चाय पीने के साथ-साथ कई लोग प्लास्टिक के थैले (Plastic Bag) में औरों के लिए चाय भी पैक करवाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक स्ट्रीट वेंडर (Street Vendor) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो अनोखे अंदाज में चाय को प्लास्टिक के थैले में पैक करता दिख रहा है, लेकिन इस दौरान स्टाइल मारना उसे भारी पड़ जाता है, क्योंकि अचानक से थैला फट जाता है और हवा में उछलते हुए शख्स के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों पर गिर जाती है. इस वीडियो को @NarendraNeer007 नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ये कौन सा तरीका है चाय बेचने का... आगे से सावधान रहें. बड़े हादसे को दावत देने जैसा है.
देखें वीडियो-
ये कौन सा तरीका है चाय बेचने का... आगे से सावधान रहें... बड़े हादसे को दावत देने जैसा है… pic.twitter.com/bthF2mNepR
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) January 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

