Hungry Rabbit: खाना में लाने में हुई जरा सी देर तो गुस्से में बर्तन पटकने लगा भूखा खरगोश, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
एक खरगोश का दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि खाना लाने में जरा सी देरी होने पर भूखे खरगोश को गुस्सा आ जाता है और वो बर्तन को अपने मुंह से उठाकर पटकने लगता है.
Hungry Rabbit: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों (Animal) से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक खरगोश (Rabbit) का दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि खाना लाने में जरा सी देरी होने पर भूखे खरगोश को गुस्सा आ जाता है और वो बर्तन को अपने मुंह से उठाकर पटकने लगता है. गुस्से में बर्तन फेंकते खरगोश की मासूमियत लोगों को काफी पसंद आ रही है और इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है, जिसे @Yoda4ever नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जब आपको अपने खरगोश को खाना खिलाने में दो मिनट की देरी हो जाए... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 124.9k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: गाजर के तकिए पर आराम से लेटकर टैबलेट पर मूवी देखता नजर आया खरगोश, क्यूटनेस ने जीता सबका दिल
देखें वीडियो-
When you're two minutes late to feed your bunny..🐰🍚😅 pic.twitter.com/VjFjGEfs8Z
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) December 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

