वायरल

जब शख्स ने दिया मौत को चकमा, Viral Video में देखें कैसे मौके पर किस्मत ने दिया उसका साथ

सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे खड़े एक शख्स को असंतुलित वाहन आकर टक्कर मार देती है, लेकिन उसकी किस्मत ऐन मौके पर साथ देती है और वो बाल-बाल बच जाता है.

जब शख्स ने दिया मौत को चकमा, Viral Video में देखें कैसे मौके पर किस्मत ने दिया उसका साथ
बाल-बाल बची शख्स की जान (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: वो कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी कि ‘जाको राखे साईंया मार सके न कोय’ और इस कहावत को कई बार सच होते हुए भी देखा होगा. जिसकी किस्मत साथ हो, वो इंसान मौत को भी चकमा देकर वापस आ सकता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क के किनारे खड़ा होकर अपने किसी काम में व्यस्त दिखाई दे रहा है, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन असंतुलित होकर शख्स को टक्कर मारते हुए आकर रूकती है, लेकिन शख्स किस्मत का धनी निकला और वो मौत को चकमा देने में कामयाब रहा. वाहन से टक्कर लगने के बाद भी शख्स को कुछ नहीं हुआ और बाल-बाल उसकी जान बच गई.

इस वीडियो को @cctvidiots नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह शख्स बहुत भाग्यशाली निकला. यह भी पढ़ें: रेलवे फाटक क्रॉस कर रहा था कार सवार, तभी सामने से आ गई तेज रफ्तार ट्रेन, Viral Video में देखें कैसे बाल-बाल बची जान

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).