वायरल

जब पिटबुल बन गया स्पाइडर मैन, कई फीट ऊंची दीवार को आसानी से कर लिया पार (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर पिटबुल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ता स्पाइडर मैन बनते हुए एक पेड़ के सहारे आसानी दीवार को पार कर लेता है.

जब पिटबुल बन गया स्पाइडर मैन, कई फीट ऊंची दीवार को आसानी से कर लिया पार (Watch Viral Video)
पिटबुल बना स्पाइडर मैन (Photo Credits: X)

Pitbull Viral Video: कई लोगों को जानवरों से बेहद प्यार होता है, इसलिए वो अपने घरों में कुत्ते (Dog) को पालते हैं. अपने घर में पालतू जानवर (Pet Animal) के तौर पर लोग कुत्ते को पालना ज्यादा पसंद करते हैं. कुत्ते इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त ही नहीं, बल्कि सबसे वफादार भी माने जाते हैं. लोग विभिन्न प्रजाति के कुत्ते अपने घरों में पालते हैं, जिनमें से पिटबुल (Pitbull) की ब्रीड काफी खतरनाक मानी जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर पिटबुल का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुत्ता स्पाइडर मैन बनते हुए एक पेड़ के सहारे आसानी दीवार को पार कर लेता है.

वैसे तो सामान्य तौर पर पिटबुल दीवार पर नहीं चढ़ पाते हैं, लेकिन इस वीडियो में पिटबुल बड़े ही ध्यान से दीवार के पास लगे पेड़ के सहारे ऊपर चढ़ रहा है. इस वीडियो को एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर कमेंट करते हुए लिखा है- स्पाइडर डॉग, दूसरे यूजर ने लिखा है- क्या बात है यह डॉग तो एक निंजा है. यह भी पढ़ें: Pitbull Dog Attack Minor in Noida: पिटबुल डॉग का एक बच्चे पर जानलेवा हमला, यूपी पुलिस ने किया मालिक को गिरफ्तार ( Watch Videos)

स्पाइडर मैन बना पिटबुल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).