जब ऊंट ने पहली बार चखा नींबू का स्वाद, दिया ऐसा रिएक्शन… Viral Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी
एक ऊंट का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऊंट पहली बार नींबू का स्वाद चखता है और उसे खाने के बाद ऐसा रिएक्शन देता है, जिसे देख आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.
Camel Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो आए दिन जानवरों (Animals) से जुड़े तमाम तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक ऊंट (Camel) का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें ऊंट को एक शख्स नींबू (Lemon) खिलाने की कोशिश करता है. ऊंट भी पहली बार नींबू का स्वाद चखता है, पहले तो कुछ देर तक वो नींबू को चबाने की कोशिश करता है, लेकिन जब नींबू का स्वाद उसकी जुबान पर चढ़ता है तो वो झट से नींबू को अपने मुंह से उगल देता है. नींबू खाने के बाद ऊंट जिस तरह की प्रतिक्रिया देता है, उसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आना लाजमी है. इस मजेदार वीडियो को @Yoda4ever नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पहली बार नींबू खाने पर ऊंट की प्रतिक्रिया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: अलीबाग में समंदर किनारे एटीवी बाइक ने ऊंट को मारी टक्कर, हादसे का वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
Camel's reaction to eating a lemon for the first time..🐫🍋😅 pic.twitter.com/s4vXqY4Pdr
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) March 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

