वायरल

Viral Video: कैलिफोर्निया में समुद्र तट पर व्हेल ने निगल ली कश्ती, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

कैलिफोर्निया के एविला समुद्र तट पर सैर करते समय अचानक विशालकाय व्हेल कश्ती पर कहर बनकर टूट पड़ी. देखते ही देखते पलभर में व्हेल ने न सिर्फ कश्ती को पलट दिया, बल्कि उसे निगल भी गई.

Viral Video: कैलिफोर्निया में समुद्र तट पर व्हेल ने निगल ली कश्ती, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
व्हेल ने निगली कश्ती (Photo Credits: YouTube)

कैलिफोर्निया (California) के एविला समुद्र (Avila Beach) तट पर व्हेल (Whale) का दीदार करना काफी भारी पड़ गया. दरअसल, समुद्र में सैर करते समय अचानक विशालकाय व्हेल कश्ती (Kayak) पर कहर बनकर टूट पड़ी. देखते ही देखते पलभर में व्हेल ने न सिर्फ कश्ती को पलट दिया, बल्कि उसे निगल भी गई. उस पर सवार दो महिलाएं इस हादसे में बाल-बाल बच गईं. इस हादसे के कुछ ही समय बाद वहां अन्य कश्तियों पर सवार लोग और पैडलबोर्डर्स उनकी मदद के लिए आगे आए. व्हेल द्वारा कश्ती को निगले जाने का यह रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).