एक्सपेरिमेंट की हुई हद! महिला ने छोले के साथ खाया डोसा, Viral Pic देख लोग बोले- रिस्क नहीं लेने का
सोशल मीडिया पर डोसा छोले की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोगों का माथा चकरा रहा है. छोले के साथ डोसा की तस्वीर को देखकर लोगों ने कहा कि इसे खाने के लिए रिस्क नहीं लेने का, जबकि किसी ने कहा कि है यह पाप है.
Viral Pic: आजकल अधिकांश लोग खाने की चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट (Experiment With Food) करके कुछ न कुछ नया इजात करके सुर्खियां बटोर रहे हैं. गुलाब जामुन वाला बर्गर, आइस्क्रीम पिज्जा आइस्क्रीम गोलगप्पे जैसे अजीबो-गरीब फ्यूजन फूड के बाद अब छोले-डोसा की तस्वीरें वायरल हो रही है. अदिति नाम के ट्विटर यूजर ने अपने नाश्ते की प्लेट की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्लेट में डोसा (Dosa) के साथ एक कटोरी छोले (Chhole) और नारियल की चटनी परोसी गई है. महिला ने कैप्शन में लिखा है- नाश्ते में छोले के साथ डोसा खाया और इसका स्वाद डोसा सांभर से कही बेहतर था.
इस तस्वीर को अब तक 59.5k से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इस पर लोगों ने जमकर रिएक्शन भी दिए हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है ये पाप है, जबकि दूसरे यजूर ने लिखा है- रिस्क नहीं लेने का, वहीं तीसरे यूजर ने लिखा है-कृपया इसे अपने जोखिम पर ही आजमाएं.
देखें तस्वीर-
Had dosa with chole for the breakfast and it tasted way better than dosa sambhar. pic.twitter.com/eQAKqQ3EwD
— Aditi. (@Sassy_Soul_) March 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

