Viral Video: देखिए ऐसा विमान जो पानी पर दौड़कर आसमान में भरता है उड़ान, रुस ने बनाया कमला का फायर फाइटर प्लेन
विमान पहले जमीन से पानी पर उतरता है, इसके बाद वह तेज रफ्तार में पानी के उपर दौड़ता है और पलभर में ही भारभरकम प्लेन आसमान में उड़ने लगता है.
Beriev Be-200 Seaplane: रूस ने एक बेरीव बी-200 अल्टेयर उभयचर विमान में अमेरिकी तकनीक का इस्तेमाल कर उसे अनोखा बना दिया है. ये विमान पानी को रनवे की तरह इस्तेमाल करता है. समंदर, नदी या झील की सतह पर ये दौड़ते हुए आसमान के लिए उड़ान भरता है.
हाल ही में सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है विमान पहले जमीन से पानी पर उतरता है, इसके बाद वह तेज रफ्तार में पानी के उपर दौड़ता है और पलभर में ही भारभरकम प्लेन आसमान में उड़ने लगता है.
The Russian amphibious Beriev Be-200 Altair aircraft designed for fire fighting, search and rescue and maritime patrol. pic.twitter.com/4ccjHXZ6d9
— The Spectator Index (@spectatorindex) August 11, 2023
बेरीव बी-200 अल्टेयर, बेरीव एयरक्राफ्ट कंपनी द्वारा डिजाइन और निर्मित उपयोगिता प्रकार की एक जेट-संचालित उभयचर उड़ान नाव है. इसे अग्निशमन, खोज और बचाव, समुद्री गश्त, कार्गो और यात्री परिवहन के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसकी क्षमता 12,000 लीटर पानी या 72 यात्रियों तक की है. Be-200 की अधिकतम गति 560 किमी/घंटा और रेंज 3,300 किमी है. यह 100 मीटर की ऊंचाई से आग लगने पर पानी गिरा सकता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2023 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

