Viral Video: बंजी जंपिंग के दौरान हादसे की शिकार हुई महिला, हवा में टूटी रस्सी और फिर...
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला नदी के ऊपर कई फीट ऊपर से बंजी जंपिंग करती है, लेकिन बीच में अचानक रस्सी टूट जाती है, जिससे वो नदी में गिर पड़ती है.
Viral Video: रोमांच के शौकीन लोग अक्सर एडवेंचर से भरपूर चीजें करना पसंद करते हैं और अपने कारनामों से लोगों को हैरान करते हैं. बंजी जंपिग एक रोमांचकारी खेल है, लेकिन इसके साथ कई जोखिम भी जुड़े हुए हैं. वैसे तो बंजी जंपिंग (Bungee Jumping) के दौरान लोगों को सेफ्टी हार्नेस पहनाकर पहाड़ों या फिर किसी झरने के किनारे से काफी ऊंचाई से नीचे गिराया जाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला नदी के कई फीट ऊपर से बंजी जंपिंग करती है, लेकिन बीच में अचानक रस्सी टूट जाती है, जिससे वो नदी में गिर पड़ती है. इस वीडियो को @cctvidiots नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 16.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: VIDEO: छत पर फुटबॉल खेल रहे थे बच्चे, तभी पास की बिल्डिंग पर गिरी मिसाइल, देखें धमाके का VIDEO (Socially)
देखें वीडियो-
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) May 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

