Viral Video: ज्वेलरी शॉप में बहुत ही शातिराना अंदाज में महिला ने गहने पर किया हाथ साफ, लेकिन कुछ इस तरह से पकड़ी गई चोरी, फिर...
ज्वेलरी शॉप में सोने के गहनों पर शातिराना अंदाज में हाथ साफ करने वाली महिला का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. महिला गिफ्ट बॉक्स को गहनों पर रखकर उस पर हाथ साफ करती है, लेकिन उसकी चोरी की कोशिश नाकाम हो जाती है.
Viral Video: ज्वेलरी शॉप में सोने के गहनों (Gold Ornaments) पर शातिराना अंदाज में हाथ साफ करने वाली महिला का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल सज-संवरकर शॉपिंग के बहाने ज्वेलरी शॉप (Jewelry Shop) में पहुंचता है. इस दौरान महिला के हाथ में एक गिफ्ट बॉक्स होता है, जिसे वो मौका देखकर वहां डिस्प्ले में लगे सोने गहने पर रखती है. उसका साथी दुकानदार का ध्यान इधर-उधर भटकाने की कोशिश करता है. महिला अपने मकसद में लगभग कामयाब भी हो जाती है और सोने के गहने को गिफ्ट बॉक्स से ढंककर उसे उठा लेती है, लेकिन दुकानदार उससे भी दो कदम आगे निकला और कुछ इस तरह से महिला की चोरी पकड़ी जाती है. इसके बाद क्या होता है आप इस वायरल वीडियो में देख लीजिए.
देखें वीडियो-
Watch Till End 🐕 !
— Kumar Manish (@kumarmanish9) October 4, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

