वायरल

Viral Video: साड़ी पहनकर स्कूटी से लड़की ने किया जबरदस्त स्टंट, आंख पर पट्टी बांधकर अपने करतब से किया हैरान

सोशल मीडिया पर आंखों पर पट्टी बांधकर साड़ी में एक लड़की स्कूटी से छलांग लगाकर गजब का स्टंट करती है. साड़ी में लड़की स्कूटी की पिछली सीट के किनारे पर खड़े होकर छलांग लगाते हुए बैक फ्लिप करती है.

Viral Video: साड़ी पहनकर स्कूटी से लड़की ने किया जबरदस्त स्टंट, आंख पर पट्टी बांधकर अपने करतब से किया हैरान
साड़ी में लड़की ने किया स्टंट (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: वीडियो (Video) और रील्स (Reels) बनाने के लिए कई लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. इसके लिए वो अपनी जान तक को जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर आंखों पर पट्टी बांधकर साड़ी (Saree) में एक लड़की स्कूटी (Scooty) से छलांग लगाकर गजब का स्टंट (Stunt) करती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से लड़की ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली है और स्कूटी की पिछली सीट के किनारे पर खड़े होकर छलांग लगाते हुए बैक फ्लिप करती है.

हालांकि लड़की फ्लिप लगाकर जमीन पर सीधी खड़ी होना चाह रही थी, लेकिन बैलेंस बिगड़ने की वजह से वो नीचे गिर गई. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये साड़ी पहनकर किया गया फालतू का नाटक है, जबकि एक अन्य ने लिखा है- सिर्फ लाइक्स के लिए रिस्क लेना पागलपन है. यह भी पढ़ें: Woman Work Out In Saree: जिम में साड़ी पहनकर वर्कआउट करती महिला का क्लिप वायरल, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shalu Kirar (@shalugymnast)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).