Viral Video: डायपर पहनकर छोटे से बच्चे ने हवा में लहराई बंदूक, फिर जो हुआ… जानकर हो जाएंगे हैरान
एक छोटे से बच्चे का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डायपर पहने एक छोटा सा बच्चा हवा में बंदूक लहराता हुआ दिखाई दे रहा है. उसकी यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है.
Viral Video: छोटे बच्चों की नटखट शरारतों से भरे वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं, लेकिन कई बार ये बच्चे छोटी सी उम्र में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की नींद हराम हो जाती है. इसी कड़ी में एक छोटे से बच्चे का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें डायपर पहने एक छोटा सा बच्चा (Child) हवा में बंदूक (Gun) लहराता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में डायपर पहने दो साल का बच्चा गोलियों से भरी एक बंदूक को हवा में लहराता है और उसकी यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. वीडियो अमेरिका के इंडियाना का बताया जा रहा है. इस वीडियो को @shannonrwatts नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन के जरिए बताया गया है कि बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.
देखें वीडियो-
NEW: Neighbors who saw a toddler in diapers wandering around a Beech Grove, Indiana, apartment complex with a loaded handgun called police. The incident was caught on building cameras. The father - who lied that he didn’t own a gun - was arrested. #inlegis https://t.co/FPpHFNi4rn pic.twitter.com/UGic373G4L
— Shannon Watts (@shannonrwatts) January 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2023 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

