Viral Video: झांसी में वर्दीधारी महिला ने बस कंडक्टर से की मारपीट, किराए को लेकर हुई थी दोनों में बहस
झांसी से हैरान करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक वर्दीधारी महिला बस कंडक्टर के साथ मारपीट करती नजर आ रही है. बस कंडक्टर का आरोप है कि महिला पुलिस बस से हमेशा वाजिब किराए से कम पैसा देकर यात्रा करती है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे कई वीडियो आए दिन वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को हैरानी होती है. कभी-कभी छोटी सी बात को लेकर बहस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है. इसी कड़ी में झांसी (Jhansi) से हैरान करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक वर्दीधारी महिला (Uniformed Woman) बस कंडक्टर (Bus Conductor) के साथ मारपीट करती नजर आ रही है. बस कंडक्टर का आरोप है कि महिला पुलिस बस से हमेशा वाजिब किराए से कम पैसा देकर यात्रा करती है. बताया जा रहा है कि किराए को लेकर दोनों में बहस हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि वर्दीधारी महिला बस कंडक्टर से मारपीट करने लगी. झांसी से महिला पुलिस होमगार्ड की दबंगई का यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. यह भी पढ़ें: VIDEO: नोएडा के कॉल सेंटर में मारपीट, युवक ने जमकर बरसाए लात-घूंसे, पिटाई का CCTV फुटेज आया सामने
देखें वीडियो-
झांसी: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक वर्दीधारी महिला बस कंडक्टर के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। बस कंडक्टर का आरोप है कि महिला पुलिस बस से हमेशा वाजिब किराए से कम पैसा देकर यात्रा करती है। #Jhansi #UPPolice pic.twitter.com/SLOSp8oKoI
— UP Tak (@UPTakOfficial) May 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2023 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

