Viral Video: कड़ाके की ठंड और शीतलहर से बचने के लिए अंकल ने पहने इतने कपड़े, गिनती करते-करते हो जाएंगे परेशान
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंकल जी सर्दी और शीतलहर के कहर से बचने के लिए सिर पर इतनी सारी टोपी पहन लेते हैं कि शख्स गिनते-गिनते परेशान हो गया. इतना ही नहीं उन्होंने ठंड से बचने के लिए इतने सारे कपड़े भी पहन लिए कि उसे गिनते-गिनते शख्स हैरान हो गया.
Viral Video: इन दिनों उत्तर भारत (North India) समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोग शीतलहर (Cold Wave) के कहर से परेशान नजर आ रहे हैं. सर्दी के सितम से बचने के लिए लोग अलाव, गर्म कपड़ों और गर्म पेय की मदद ले रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें अंकल जी सर्दी और शीतलहर के कहर से बचने के लिए सिर पर इतनी सारी टोपी पहन लेते हैं कि शख्स गिनते-गिनते परेशान हो गया. इतना ही नहीं उन्होंने ठंड से बचने के लिए इतने सारे कपड़े भी पहन लिए कि उसे गिनते-गिनते शख्स हैरान हो गया. ठंड से बचने का अंकल का यह जुगाड़ लोगों को हैरान कर रहा है और यह मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींच रहा है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

