वायरल

Viral Video: भारी बर्फबारी के बीच घर की छत पर जमे बड़े-बड़े स्लैब को काटकर हटाते दिखे दो लोग, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया से बर्फबारी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक घर के छत पर बर्फ की मोटी-मोटी परत जम गई. छत पर जमे बर्फ के मोटे-मोटे स्लैब को दो लोग आरी से काटकर गिराते हुए नजर आ रहे हैं.

Viral Video: भारी बर्फबारी के बीच घर की छत पर जमे बड़े-बड़े स्लैब को काटकर हटाते दिखे दो लोग, देखें वीडियो
छत पर जमी बर्फ की मोटी परत (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: भारत में बर्फबारी (Snowfall) देखने के लिए लोग पहाड़ी राज्यों का रुख करते हैं, लेकिन दुनिया के कई देशों में बर्फबारी से लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हो जाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) से बर्फबारी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक घर के छत पर बर्फ की मोटी-मोटी परत जम गई. छत पर जमे बर्फ के मोटे-मोटे स्लैब को दो लोग आरी से काटकर गिराते हुए नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक घर की छत पर जमे बर्फ के स्लैब को आरी से काट रहे हैं. काटने के बाद विशालकाय पत्थर की तरह यह स्लैब गिरता हुआ दिख रहा है. बर्फबारी के बीच का यह नजारा लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABC News (@abcnews)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).