वायरल

Viral Video: गाड़ियों का आवाजाही के बीच सड़क पार करने के लिए शख्स ने भिड़ाई तरकीब, जुगाड़ देख हंस पड़ेंगे आप

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क पार करने के लिए गजब की तरकीब आजमाता है, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट सकती है.

Viral Video: गाड़ियों का आवाजाही के बीच सड़क पार करने के लिए शख्स ने भिड़ाई तरकीब, जुगाड़ देख हंस पड़ेंगे आप
सड़क पार करने का जबरदस्त जुगाड़ (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सड़क पार करते समय अक्सर सावधानी बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि कब कहां से कौन सी गाड़ी आ जाए और टक्कर मार दे, पता नहीं चलता है. आमतौर पर व्यस्त सड़कों पर लोग रेड लाइट होने पर सड़क पार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार लोग गाड़ियों की आवाजाही के बीच भी सड़क पार करने लगते है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क पार करने के लिए गजब की तरकीब (Trick) आजमाता है, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट सकती है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mufasatundeednut नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ियों की आवाजाही के बीच सड़क पार करने के लिए शख्स अपाहिज होने का नाटक करता है और उसे सच में अपाहिज समझकर लोग गाड़ियों की रफ्तार को कम कर देते हैं. जैसे ही शख्स सड़क पार कर लेता है वो एकदम सही तरीके से चलने लगता है. यह भी पढ़ें: आराम से सोने के लिए शख्स ने चलती ट्रक के नीचे किया बिस्तर का इंतजाम, खतरनाक जुगाड़ देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by King Tunde Ednut (@mufasatundeednut)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).