वायरल

Viral Video: थाईलैंड के जंगल में रहता है यह शख्स, हाथियों के लिए पियानों पर बजाते हैं मधुर संगीत

पॉल बार्टन नाम के शख्स जो कंसर्ट पियानोवादक हुआ करते थे वो अब थाईलैंड के जंगल में रहते हैं और वहां रहकर वो अंधे, घायल और अनाथ हाथियों के लिए पियानो पर संगीत बजाते हैं.

Viral Video: थाईलैंड के जंगल में रहता है यह शख्स, हाथियों के लिए पियानों पर बजाते हैं मधुर संगीत
संगीत सुनता हाथी (Photo Credits: X)

Viral Video: वैसे तो अक्सर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें इंसानों और जानवरों के बीच दोस्ती देखने को मिलती है. इसी कड़ी में एक हाथी पियानो (Piano) पर मधुर संगीत सुनता हुआ नजर आ रहा है और एक शख्स उसके लिए पियानो बजा रहा है. दरअसल, पॉल बार्टन (Paul Barton) नाम के शख्स जो कंसर्ट पियानोवादक हुआ करते थे वो अब थाईलैंड (Thailand) के जंगल में रहते हैं और वहां रहकर वो अंधे, घायल और अनाथ हाथियों के लिए पियानो पर संगीत बजाते हैं. उनके संगीत के हाथी इतने कायल हैं कि वो बहुत ही शांति से उनके म्यूजिक का आनंद लेते हैं.

इस वीडियो को @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पॉल बार्टन, जो एक समय कंसर्ट-पियानोवादक थे, वो अब थाईलैंड के जंगल में रहते हैं जहां वह अंधे, घायल और अनाथ हाथियों के लिए संगीत बजाते हैं और असाधारण परिणाम देते हैं. यह भी पढ़ें: केला दिखाकर हाथी को चिढ़ाना पड़ा महिला को भारी, गुस्साए गजराज ने ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).