केला दिखाकर हाथी को चिढ़ाना पड़ा महिला को भारी, गुस्साए गजराज ने ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला हाथी को केला दिखाकर चिढ़ाने की कोशिश करती है. महिला की हरकत से गुस्से में आकर गजराज उसे सबक सिखाता है.
Viral Video: हाथियों (Elphants) को जंगल के विशालकाय और ताकतवर जानवरों (Animals) में से एक माना जाता है, जो काफी समझदार और पारिवारिक प्राणी हैं. हालांकि जब हाथियों को गुस्सा आता है तो वो उनके आक्रोश से बचना काफी मुश्किल होता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला हाथी को केला दिखाकर चिढ़ाने की कोशिश करती है. महिला केले के गुच्छे दिखाकर हाथी को रिझाने की कोशिश करती है, जिसे देखने के बाद हाथी (Elephant) को गुस्सा आ जाता है और वो महिला को अपनी सूंड से धक्का देकर दूर फेंक देता है. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाथी के हमले से जमीन पर गिरी महिला को कितनी चोटें आई होंगी.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- आप एक हाथी को मूर्ख नहीं बना सकते, भले ही वह पालतू हो. वे कैद में रहने वाले सबसे बुद्धिमान जानवरों में से एक हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 134.2k व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: जन्म के कुछ देर बाद चलने की कोशिश करता दिखा नन्हा हाथी, क्यूटनेस देख बन जाएगा दिन
देखें वीडियो-
You can’t fool an elephant even though he is tamed. They are one of the most intelligent animals to be in captivity. pic.twitter.com/rQXS6KYskN
— Susanta Nanda (@susantananda3) April 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2023 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

