वायरल

Viral Video: जूते के अंदर छुपकर बैठा था सांप, महिला ने पकड़कर ऐसे निकाला नागराज को बाहर

सोशल मीडिया पर जूते के अंदर छुपे सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सांप एक जूते के अंदर छुपा हुआ नजर आ रहा है, जिसे एक महिला नंगे हाथों से बाहर निकालती है.

Viral Video: जूते के अंदर छुपकर बैठा था सांप, महिला ने पकड़कर ऐसे निकाला नागराज को बाहर
जूते में छुपा सांप (Photo Credits: Instagram)

Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों (Snakes) से जुड़े वीडियोज की भरमार देखने को मिलती है. अब तक टॉयलेट में, पंखे पर, स्कूटी के अंदर छिपे सांपों के वीडियो तो आपने देखे ही होंगे, लेकिन क्या आपने जूते (Shoe) के अंदर छुपे सांप (Snake) का वीडियो देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर जूते के अंदर छुपे सांप का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में सांप एक जूते के अंदर छुपा हुआ नजर आ रहा है, जिसे एक महिला नंगे हाथों से पकड़कर बाहर निकालती है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर snakerescueraarti नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जूते को हिलाती है, फिर उसके अंदर लोहे की एक छड़ को डालती है, जिसके बाद एक सांप जूते से बाहर की ओर झांकता है और फिर दोबारा अंदर लौट जाता है. इसके बाद महिला हाथ डालकर उसे पकड़ती है और बाहर निकालती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: घर के अंदर आराम से घूमता दिखा विशालकाय किंग कोबरा सांप, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2023 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).