Viral Video: घर के अंदर आराम से घूमता दिखा विशालकाय किंग कोबरा सांप, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल
सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय किंग कोबरा आराम से घर के अंदर घूमता हुआ नजर आ रहा है. रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.
King Cobra Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन सांपों (Snakes) से जुड़े कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. खासकर, बरसात के मौसम में कई बार सांप (Snake) अपने बिलों से निकलकर रिहायशी इलाकों और लोगों के घरों में दाखिल हो जाते हैं. ऐसे कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें खतरनाक सांप कभी टॉयलेट सीट पर तो कभी पंखे पर लटके हुए नजर आए हैं. इसी कड़ी में सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय किंग कोबरा (King Cobra) आराम से घर के अंदर घूमता हुआ नजर आ रहा है. रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kohtshoww नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है और घर में आराम से घूम रहे खतरनाक किंग कोबरा को देख लोगों के होश उड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें: Snake Video: बरसात से बचने के लिए चप्पल के नीचे छिपकर बैठा था कोबरा, बारिश में संभलकर पहनें जूते
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किंग कोबरा किसी घर में आराम से सैर कर रहा है. यह सांप घर में रखे शू रैक पर चढ़ने के बाद धीरे-धीरे आगे की तरफ बढ़ता है. एक बार बीच में वो रूकता है और अपने फन फैला लेता है, फिर कुछ देर बाद वो वापस से आगे बढ़ने लगता है. अपने घर में इस जहरीले सांप को देख यकीनन घरवालों की डर के मारे हालत खराब हो गई होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2023 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

