वायरल

Viral Video: हेलमेट के अंदर कुंडली मारकर बैठा था सांप, काफी मशक्कत के बाद शख्स ने ऐसे निकाला बाहर

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हेलमेट के भीतर सांप छुपकर बैठा हुआ है और शख्स को उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. जब शख्स हेलमेट में सांप को देखता है तो वो चिमटे के सहारे उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है.

Viral Video: हेलमेट के अंदर कुंडली मारकर बैठा था सांप, काफी मशक्कत के बाद शख्स ने ऐसे निकाला बाहर
हेलमेट में छुपा सांप (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: लोग अक्सर जल्दी-जल्दी में हेलमेट (Helmet) पहनकर निकल जाते हैं, रोजमर्रा की इस भागदौड़ में वो इतने व्यस्त होते हैं कि उसके अंदर झांककर देखते तक नहीं हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद यकीनन आप हेलमेट पहनने से पहले उसके भीतर एक बार झांककर जरूर देखेंगे. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हेलमेट के भीतर सांप (Snake) छुपकर बैठा हुआ है और शख्स को उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. जब शख्स हेलमेट में सांप को देखता है तो वो चिमटे के सहारे उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है और कुछ देर बाद वो उसे बाहर निकाल लेता है. वैसे तो देखने में यह सांप काफी छोटा है, लेकिन अगर शख्स ने बिना देखे हेलमेट पहन लिया होता तो कुछ भी हो सकता था. इस वीडियो को @aahanslittleworld नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sharmili (@aahanslittleworld)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).