वायरल

Viral Video: विशालकाय हाथी को सामने देख पर्यटकों की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल, डर के मारे करने लगे मंत्रों का जप

सोशल मीडिया पर जंगल सफारी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें अचानक से एक विशालकाय हाथी पर्यटकों के सामने आ जाता है, जिसे देखते ही उनकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है और डर के मारे सभी पर्यटक मंत्रों का जप करने लगते हैं.

Viral Video: विशालकाय हाथी को सामने देख पर्यटकों की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल, डर के मारे करने लगे मंत्रों का जप
हाथी को देख घबराए पर्यटक (Photo Credits: Twitter)

Elephant Viral Video: जंगल सफारी (Jungle Safari) के दौरान अक्सर पर्यटक (Tourists) जंगली जानवरों (Wild Animals) को करीब से देखने का लुत्फ उठाते हैं, लेकिन कई बार जानवर उनके बेहद करीब आ जाते हैं और उन पर हमला करने की कोशिश तक करते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगल सफारी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें अचानक से एक विशालकाय हाथी (Elephant) पर्यटकों के सामने आ जाता है, जिसे देखते ही उनकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है और डर के मारे सभी पर्यटक मंत्रों का जप करने लगते हैं.

इस वीडियो को आईपीएस रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- जब ब्राह्मणों से भरी गाड़ी के सामने जंगली हाथी आ गया तो देखिए क्या हुआ. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग गाड़ी में बैठकर जंगल के रास्ते से कहीं जा रहे होते हैं, तभी उनकी गाड़ी के सामने हाथी आ जाता है और डर के मारे ड्राइवर गाड़ी को रिवर्स लेने लगता है, जबकि बाकी के पर्यटक गणेश जी के मंत्रों का जप शुरु कर देते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 78.8k व्यूज मिल चुके हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).