Viral Video: अकेली गाय को देख खूंखार बाघ ने किया हमला, फिर गायों के झुंड ने मिलकर ऐसे सिखाया सबक
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ अकेली गाय को देखकर उस पर अटैक कर देता है, लेकिन तभी गायों का पूरा झुंड वहां पहुंचता है और बाघ को सबक सिखाता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े कई हैरान करने वाले वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें खूंखार शिकारी जानवर शिकार के इरादे से मौका पाते ही दूसरे जानवरों पर हमला कर देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ (Tiger) अकेली गाय (Cow) को देखकर उस पर अटैक कर देता है, लेकिन तभी गायों का पूरा झुंड वहां पहुंचता है और बाघ को सबक सिखाता है. दरअसल, गायों के झुंड को देखकर बाघ वहां से भागने पर मजबूर हो जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गायों के झुंड को देखकर कैसे बाघ हाथ आए शिकार को छोड़कर वहां से जाने को मजबूर हो जाता है. यह भी पढ़ें: UP Shocker: उत्तर प्रदेश के दुधवा में बाघ के हमले में किसान की मौत
देखें वीडियो-
केरवा डैम रोड भोपाल में गायों ने मिलकर टाइगर को खदेड़ा.... pic.twitter.com/yIZSQBVqF7
— अनूप पौराणिक (@Anuppouranik) June 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2023 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

