वायरल

Viral Video: अपाहिज घोड़े को मालिक ने दिया नायाब तोहफा, जिसे पाते ही खुशी से उछलने लगा जानवर

सोशल मीडिया पर एक अपाहिज घोड़े का दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मालिक अपने अपाहिज घोड़े को एक नायाब तोहफा देता है, जिसे पाकर घोड़ा खुशी से झूमने लगता है.

Viral Video: अपाहिज घोड़े को मालिक ने दिया नायाब तोहफा, जिसे पाते ही खुशी से उछलने लगा जानवर
अपाहिज घोड़े को मिला नकली पैर (Photo Credits: X)

Viral Video: इंसानों के साथ-साथ जानवर (Animal) भी अपनी भावनाओं को जाहिर करना जानते हैं, जब उन्हें गुस्सा आता है तो वो आक्रामक हो जाते हैं और जब खुश होते हैं तो वो झूमने लगते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अपाहिज घोड़े (Horse) का दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मालिक अपने अपाहिज घोड़े को एक नायाब तोहफा देता है, जिसे पाकर घोड़ा खुशी से झूमने लगता है. घोड़ा झूमे भी क्यों न आखिर उसे नकली पैर जो मिल जाता है. मालिक से तोहफे के रूप में नकली पैर पाकर घोड़ा बहुत खुश हो जाता है और झूमकर अपनी खुशी जाहिर करता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घोड़ा अपना एक पैर खो चुका है और वो अपने तीन पैरों पर खड़ा है. यह घोड़ा फिर से अपने चारों पैरों पर खड़ा हो सके, इसके लिए मालिक उसे एक कृत्रिम पैर लगाता है. जैसे ही घोड़े को यह पैर मिलता है वो चलने के लिए बेताब हो जाता है और वो जोर-जोर से उछलकर अपनी खुशी जाहिर करने लगता है. वीडियो को Figen नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 10.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: मुर्गी के बच्चे को जिंदा चबाता दिखा घोड़ा, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).