Viral Video: मुर्गी के बच्चे को जिंदा चबाता दिखा घोड़ा, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
शाकाहारी जानवरों में घोड़े और गैंडे शामिल हैं, लेकिन अगर यही जानवर मांस खाने लगें तो फिर क्या होगा? ऐसा नजारा अगर आपने नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया मुर्गी के बच्चे को खाते घोड़े का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े ढेरों रोमांचक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. खासकर, जंगल में रहने वाले शेर, बाघ, तेंदुआ और चीते जैसे जानवरों को इंसानों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है. हालांकि जंगल में रहने वाले कई जानवर मांसाहारी होते हैं तो कई जानवर शाकाहारी होते हैं, जो पेड़-पौधे, फूल-पत्तियों को खाकर गुजारा करते हैं. शाकाहारी जानवरों में घोड़े और गैंडे शामिल हैं, लेकिन अगर यही जानवर मांस खाने लगें तो फिर क्या होगा? ऐसा नजारा अगर आपने नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) मुर्गी (Hen) के बच्चे (Chicken) को खाते घोड़े (Horse) का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी हैरान हो जाएंगे.
इस वीडियो को @TheBrutalNature नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 127.4k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- मैंने सुना था कि घोड़े शाकाहारी होते हैं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये तो घोड़े का स्नैक्स है. यह भी पढ़ें: शीशा तोड़कर कार के पिछले हिस्से में घुसा घोड़ा, जानवर को फंसा देख इकट्ठा हुई लोगों की भीड़ (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Horse eats chick in front of hen pic.twitter.com/PJPxhR4T3n
— The Brutal Side Of Nature (@TheBrutalNature) July 15, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घोड़ा अपने अस्तबल में खड़ा है और उसी स्थान पर एक मुर्गी अपने छोटे बच्चों के साथ घूम रही है. ऐसे में घोड़ा अचानक से मुर्गी के एक बच्चे को पकड़कर जिंदा ही खा जाता है. हालांकि मुर्गी अपने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन वो नाकाम हो जाती है. इसके बाद वो अपने बाकी के बच्चों को लेकर वहां से भाग जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2023 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

