वायरल

Viral Video: अंडे चुराने के लिए घोंसले में जा घुसा सांप, उन्हें बचाने के लिए नागराज से भिड़ गई मां कठफोड़वा

मां की ममता और प्यार का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक खतरनाक सांप अंडे चुराने के लिए कठफोड़वा के घोंसले में घुस जाता है, ऐसे में अपने अंडों की रक्षा करने के लिए मां कठफोड़वा डटकर सांप का मुकाबला करती है.

Viral Video: अंडे चुराने के लिए घोंसले में जा घुसा सांप, उन्हें बचाने के लिए नागराज से भिड़ गई मां कठफोड़वा
सांप से भिड़ गई मां कठफोड़वा (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: चाहे किसी इंसान की मां हो या फिर किसी जानवर की, मां तो मां होती है जो अपनी संतान को दुनिया की हर मुसीबत से बचाकर रखती है और उनकी रक्षा के लिए अपनी जान तक कुर्बान करने को तैयार रहती है. मां की ममता और प्यार का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक खतरनाक सांप (Dangerous Snake) अंडे चुराने के लिए कठफोड़वा (Woodpecker) के घोंसले में घुस जाता है, ऐसे में अपने अंडों की रक्षा करने के लिए मां कठफोड़वा डटकर सांप का मुकाबला करती है. कठफोड़वा उस सांप पर बार-बार अपनी चोंच से हमला करती है और सांप (Snake) भी पर पलटवार करता है, लेकिन कठफोड़वा बाल-बाल बच जाती है. जान की परवाह किए बगैर अपने अंडों के लिए सांप से भिड़ी मां कठफोड़वा के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को planet_visit नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @planet_visit

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).