वायरल

Viral Video: पैर में चोट लगने पर लगंड़ा कर चल रहा था शख्स, पालतू कुत्ते ने उतारी घायल मालिक की नकल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पैर में चोट लगने की वजह से लंगड़ा कर चलता है और पालतू कुत्ता घायल मालिक की नकल उतारता हुआ नजर आ रहा है.

Viral Video: पैर में चोट लगने पर लगंड़ा कर चल रहा था शख्स, पालतू कुत्ते ने उतारी घायल मालिक की नकल
मालिक की नकल उतारता कुत्ता (Photo Credits: X)

Viral Video: कुत्तों (Dogs) को इंसानों के लिए काफी वफादार जानवर माना जाता है, इसलिए अधिकांश लोग अपने घरों में कुत्ते पालते हैं. बेशक, पालतू कुत्ते (Pet Dogs) न सिर्फ घर की रखवाली करते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर अपने मालिक के लिए जान भी देने को तैयार रहते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स पैर में चोट लगने की वजह से लंगड़ा कर चलता है और पालतू कुत्ता घायल मालिक की नकल उतारता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को @yoda4ever नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- हस्की ने मालिक के घायल पैर का मजाक उड़ाया... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: Pune Dog Attack Video: पुणे में आवारा कुत्तों के झुंड ने नाबालिग लड़के पर हमला किया, गिरते पड़ते बचाई जान

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2023 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).