वायरल

Viral Video: समंदर की तेज लहरों में डूब रहा था शख्स, मसीहा बनकर लड़के ने बचाई उसकी जान

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स समंदर की तेज लहरों के बीच डूब रहा होता है, तभी एकदम हीरो स्टाइल में एक लड़का समंदर की लहरों को चीरता हुआ उसके पास पहुंचता है और मसीहा बनकर उसकी जान बचाता है.

Viral Video: समंदर की तेज लहरों में डूब रहा था शख्स, मसीहा बनकर लड़के ने बचाई उसकी जान
लड़के ने बचाई शख्स की जान (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: फिल्मों में हीरो को आपने नदी या समंदर में डूब रहे इंसान की जान बचाते हुए देखा ही होगा, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि यह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स समंदर (Sea) की तेज लहरों के बीच डूब रहा होता है, तभी एकदम हीरो स्टाइल में एक लड़का समंदर की लहरों को चीरता हुआ उसके पास पहुंचता है और मसीहा बनकर उसकी जान बचाता है. इस नजारे को देखने के बाद यकीनन आप भी उस लड़के की हिम्मत की सराहना करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे.

वीडियो को @DailyLoud नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स गोता लगाकर डूब रहे शख्स के करीब जाता है, जबकि डूब रहा शख्स हाथ दिखाकर मदद के लिए इशारा करता है. आखिर में लड़का उसके पास पहुंच जाता है और उसकी मदद करता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: तेज पानी में फंसे पिल्ले को बचाने के लिए शख्स ने अपनी जान जोखिम में डाली, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).