Jugaad Viral Video: शख्स ने ऑटो रिक्शा को किया मॉडिफाई, जुगाड़ तकनीक से बना दिया लग्जरी कार
आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शख्स ने जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ऑटो रिक्शा को लग्जरी कार की तरह डिजाइन कर हर किसी को हैरत में डाल दिया है. इस लग्जरी ऑटो रिक्शा को देख हर कोई दंग रह गया है.
Jugaad Viral Video: हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है और सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में दुनिया भर के टैलेंट इस प्लेटफॉर्म पर देखने को आसानी से मिल जाते हैं. खासकर, देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) वाले वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर जाते हैं. इसी कड़ी में आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शख्स ने जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) को लग्जरी कार (Luxury Car) की तरह डिजाइन कर हर किसी को हैरत में डाल दिया है. इस लग्जरी ऑटो रिक्शा को देख हर कोई दंग रह गया है.
वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- अगर विजय माल्या को कम लागत वाली 3 व्हीलर टैक्सी डिजाइन करनी होती. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से ऑटो रिक्शा के मालिक ने उस पर लाखों रूपए खर्च कर उसे प्रीमियम और लग्जरियस लुक दिया है. इसके डिजाइन को मॉडिफाई करते हुए एक्स्ट्रा सीट भी लगाई है. यह भी पढ़ें: Jugaad Viral Video: जुगाड़ तकनीक का कमाल, शख्स ने सोलर पैनल से जोड़ा म्यूजिक सिस्टम, आप भी देखें
देखें वीडियो-
If Vijay Mallya had to design a low cost 3 wheeler taxi @NaikAvishkar pic.twitter.com/q3pTGEV6xL
— Harsh Goenka (@hvgoenka) February 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

