वायरल

Viral Video: गाय को हल्के में लेने की कर दी गलती, लात-घूसे मारने से गुस्साई गौ माता ने जमीन पर उठाकर पटका

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गाय को लात-घूसे मारता है और उसे प्रताड़ित करता है. शख्स की इस हरकत से अचानक गाय को गुस्सा आ जाता है और वो आक्रामक होकर शख्स को सबक सिखाती है.

Viral Video: गाय को हल्के में लेने की कर दी गलती, लात-घूसे मारने से गुस्साई गौ माता ने जमीन पर उठाकर पटका
गाय ने शख्स को सिखाया सबक (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया ((Social Media) पर कई ऐसे वीडियोज पर नजर पड़ जाती है, जिसमें लोग बेवजह बेजुबान जानवरों को परेशान करते नजर आते हैं. कई बार जानवर इंसानों की प्रताड़ना से इस कदर गुस्सा हो जाते हैं कि उन पर पलटकर हमला कर देते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स गाय (Cow) को लात-घूसे मारता है और उसे प्रताड़ित करता है. शख्स की इस हरकत से अचानक गाय को गुस्सा आ जाता है और वो आक्रामक होकर शख्स को सबक सिखाती है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गाय को काबू में करने की कोशिश कर रहा है. इस दौरान वो गाय पर लात भी चला देता है और फिर उसकी पूंछ पकड़ लेता है. उसकी इस हरकत से गाय को गुस्सा आ गया और वो अपनी पूंछ छुड़ाकर शख्स के पीछे दौड़ लगा देती है. गाय शख्स को दौड़ा लेती है और उसे सबक सिखाती है. इस वीडियो को @ExtremeFaiIs नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: खूंखार मगरमच्छ ने किया गाय पर पीछे से हमला, फिर जो हुआ... देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).