Viral Video: खूंखार मगरमच्छ ने किया गाय पर पीछे से हमला, फिर जो हुआ... देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
एक खूंखार मगरमच्छ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पानी का यह शिकारी पीछे से गाय पर जानलेवा हमला करता है. तालाब के पास से गुजर रही गाय पूरी ताकत लगाकर मगरमच्छ से खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है.
Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) के हैरान करने वाले वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं, जिनमें से कई वीडियो रोंगटे खड़े करने वाले होते हैं. इसी कड़ी में एक खूंखार मगरमच्छ (Crocodile) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पानी का यह शिकारी पीछे से गाय (Cow) पर जानलेवा हमला करता है. तालाब के पास से गुजर रही गाय पूरी ताकत लगाकर मगरमच्छ से खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है, आखिरकार उसकी हिम्मत रंग लाती है और वो अपने आप को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब हो जाती है. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूर्जस काफी हैरान नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही गाय की हिम्मत के लिए उसकी जमकर सराहना भी कर रहे हैं.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

