वायरल

Viral Video: पेड़ पर बैठकर मजे से कटहल खाता दिखा मकाक, अंदाज ने जीत लिया सबका दिल

सोशल मीडिया पर शेर की पूंछ वाले मकाक का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह जानवर पेड़ पर बैठकर मजे से कटहल का लुत्फ उठाता दिख रहा है.

Viral Video: पेड़ पर बैठकर मजे से कटहल खाता दिखा मकाक, अंदाज ने जीत लिया सबका दिल
मजे से कटहल खाता मकाक (Photo Credits: X)

Macaque Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर शेर की पूंछ वाले मकाक (Macaque) का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें यह जानवर पेड़ पर बैठकर मजे से कटहल (Jackfruit) का लुत्फ उठाता दिख रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से एक मकाक पेड़ की डाली पर बैठकर कटहल को मजे से खा रहा है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने अकाउंट @susantananda3 से एक्स पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- प्रकृति की अच्छाई के ताजगी भरे स्वाद के साथ शेर की पूंछ वाला मकाक. शेर की पूंछ वाले मकाक केवल भारत के मूल निवासी हैं और पश्चिमी घाट की पहाड़ियों और दक्षिणी-पश्चिमी भारत के पहाड़ों में रहते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 6.9k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बेस्ट फ्रेंड्स की तरह एक साथ चिल करते दिखे कुत्ता, बंदर और मुर्गा, मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मजे से कटहल खाता मकाक

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2024 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).