Viral Video: बेस्ट फ्रेंड्स की तरह एक साथ चिल करते दिखे कुत्ता, बंदर और मुर्गा, मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन दोस्त चिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से कुत्ता, बंदर और मुर्गा एक साथ जिगरी दोस्तों की तरह चिल कर रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. कई बार विपरित स्वभाव वाले जानवरों के बीच गजब की दोस्ती देखने को मिलती है, जो दोस्ती का अद्भुत उदाहरण पेश करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें तीन दोस्त चिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से कुत्ता (Dog), बंदर (Monkey) और मुर्गा (Rooster) एक साथ जिगरी दोस्तों की तरह चिल कर रहे हैं. इस मजेदार वीडियो को @Yoda4ever नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बस तीन दोस्त एक साथ मस्ती कर रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 409.8k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: VIDEO: गाजियाबाद में शख्स ने कुत्ते पर किया हमला, सिक्योरिटी गार्ड ने रोका तो उसे भी लोहे की रॉड से पीटा
एक साथ चिल करते दिखे कुत्ता, बंदर और मुर्गा
Just three friends chilling together..😊 pic.twitter.com/JdvHg5Rhsv
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) June 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2024 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

