VIDEO: गाजियाबाद में शख्स ने कुत्ते पर किया हमला, सिक्योरिटी गार्ड ने रोका तो उसे भी लोहे की रॉड से पीटा
शख्स बेहरमी से कुत्ते पर वार करता है. जब गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने इसका विरोध किया, तो इस शख्स ने उनपर भी लोहे के पाइप से हमला कर दिया!
गाज़ियाबाद के आदित्य वर्ल्ड सिटी सोसाइटी में एक 'हाई रैंकिंग ऑफिसर' ने कुत्ते पर लोहे के पाइप से हमला किया! CCTV फुटेज में साफ नज़र आ रहा है कि यह शख्स कैसे बेहरमी से कुत्ते पर वार कर रहा है. जब गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने इसका विरोध किया, तो इस शख्स ने उनपर भी लोहे के पाइप से हमला कर दिया!
यह घटना शुक्रवार रात की है. CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि यह शख्स कुत्ते पर पाइप से वार कर रहा है और कुत्ता डर के मार भाग रहा है. जब गार्ड्स ने इस शख्स को रोका, तो उसने गार्ड्स पर भी हमला कर दिया और उनको भी पीटा. सोसाइटी के निवासियों में इस घटना को लेकर गुस्सा है और उन्होंने इस शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है.
Last night, in the Society of Aditya World City A person claiming to be a high ranking official,attacked an Dog with iron pipe. When the security guards present at the gate protested against this, the person beat them with an iron pipe too in Ghaziabad UP
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 8, 2024
सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि यह शख्स अपनी 'हाई रैंकिंग' का नाजायज़ फ़ायदा उठा रहा था और अपने बर्ताव से लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था. सोसाइटी के निवासियों ने इस घटना का विरोध करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फ़ैसला किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

