वायरल

Viral Video: पेड़ पर तो आसानी से चढ़ गए जंगल का राजा शेर, लेकिन उतरने के दौरान हुआ ऐसा हाल

वायरल हो रहे वीडियो में एक शेर पेड़ पर चढ़ तो जाता है, लेकिन जब उतरने की बारी आती है तो उसके पसीने छूट जाते हैं. दरअसल, पेड़ से उतरने के दौरान शेर अपना वजन नहीं संभाल पाता है और फिसलकर जमीन पर धड़ाम से गिर जाता है.

Viral Video: पेड़ पर तो आसानी से चढ़ गए जंगल का राजा शेर, लेकिन उतरने के दौरान हुआ ऐसा हाल
पेड़ से उतरने में हुई शेर की हालत खराब (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: जंगल के राजा (King of Forest) शेर (Lion) की ताकत और उसकी दहाड़ के आगे जंगल के अच्छे-अच्छे जानवरों (Animals) के पसीने छूट जाते हैं. वैसे तो शेर पल भर में अपने शिकार का काम तमाम कर देता है, लेकिन कुछ ऐसे काम भी हैं जो जंगल के राजा के लिए काफी मुश्किल होते हैं. इन्हीं कामों में से एक है पेड़ पर चढ़ना और इसका उदाहरण पेश करने वाला एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो में एक शेर पेड़ पर चढ़ तो जाता है, लेकिन जब उतरने की बारी आती है तो उसके पसीने छूट जाते हैं. दरअसल, पेड़ से उतरने के दौरान शेर अपना वजन नहीं संभाल पाता है और फिसलकर जमीन पर धड़ाम से गिर जाता है. जंगल के राजा की ऐसी हालत देखकर लोगों की हंसी छूट रही है. इस वीडियो को वॉव अफ्रीका (waowafrica) नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Waow Africa (@waowafrica)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).