वायरल

Viral Video: स्कूटी से जा रही लड़कियों पर गुस्सैल सांड ने किया हमला, जान बचाने के लिए गाड़ी छोड़कर भागने पर हुईं मजबूर

गुस्सैल सांड के हमले का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांड स्कूटी से जा रही दो लड़कियों पर धावा बोल देता है और इस स्थिति में अपनी जान बचाने के लिए लड़कियां स्कूटी सड़क पर छोड़कर भागने लगती हैं.

Viral Video: स्कूटी से जा रही लड़कियों पर गुस्सैल सांड ने किया हमला, जान बचाने के लिए गाड़ी छोड़कर भागने पर हुईं मजबूर
सांड ने किया लड़कियों पर हमला (Photo Credits: X)

Bull Attack Viral Video: सड़क पर घूमने वाले आवारा सांड (Stray Bull) का दिमाग कब खराब हो जाए और वो कब किसे अपने गुस्से का शिकार बना ले, यह कहना वाकई मुश्किल है. आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर सांडों के हमले (Bull Attack) से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में गुस्सैल सांड (Angry Bull) के हमले का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सांड स्कूटी से जा रही दो लड़कियों पर धावा बोल देता है और इस स्थिति में अपनी जान बचाने के लिए लड़कियां स्कूटी सड़क पर छोड़कर भागने लगती हैं.

इस वीडियो को @MadVidss नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से गुस्सैल सांड लड़कियों पर हमला बोलता है, तभी स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की चलती गाड़ी से कूद जाती है और स्कूटी पर आगे बैठी लड़की गाड़ी समेत पेट्रोल पंप से टकरा जाती है, फिर गाड़ी वहीं छोड़कर वह भी उल्टे पैर दौड़ लगा लेती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: लुंगी पहने शख्स को देख सांड का चढ़ा पारा, गुस्साए जानवर ने उछालकर जमीन पर पटका

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2023 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).