वायरल

Viral Video: खौलते हुए पानी में जिंदा झींगा डालते समय लड़की के साथ हो गया खेल, जीव ने कुछ इस तरह से ले लिया बदला

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की खौलते हुए पानी में जिंदा झींगे को पकड़कर उसमें डालने की कोशिश करती है, लेकिन तभी झींगा पलटकर उसके हाथ को काट लेता है, जिसके चलते लड़की दर्द से चीखने-चिल्लाने लगती है.

Viral Video: खौलते हुए पानी में जिंदा झींगा डालते समय लड़की के साथ हो गया खेल, जीव ने कुछ इस तरह से ले लिया बदला
झींगे ने लड़की को सिखाया सबक (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक रेस्टोरेंट का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक जिंदा झींगा (Prawn) अपने साथ हुए अत्याचार का बदला लेता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की खौलते हुए पानी में जिंदा झींगे को पकड़कर उसमें डालने की कोशिश करती है, लेकिन तभी उसके साथ खेल हो जाता है और झींगा उछलकर दूर जा गिरता है. लड़की दोबारा उसे पकड़कर पानी में डालने की फिर से कोशिश करती है, तभी झींगा पलटकर उसके हाथ को काट लेता है, जिसके चलते लड़की दर्द से चीखने-चिल्लाने लगती है.

इस वीडियो को एक्स पर @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते दुए एक यूजर ने लिखा है- इसे आजाद करो, उसकी जीने की इच्छा बेजोड़ है, जबकि दूसरे ने लिखा है- मानों झींगा कह रहा हो, आज मेरा दिन नहीं है लड़की... यह भी पढ़ें: Viral Video: खतरनाक किंग कोबरा से हुई छोटे बच्चे की दोस्ती, नागराज के साथ खिलौने की तरह खेलता दिखा मासूम

लड़की को झींगे ने सिखाया सबक

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2024 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).