वायरल

Viral Video: स्कूटी चलाकर सड़क से गुजर रही थी लड़की, गिर पड़ा विशालकाय पेड़, फिर जो हुआ...

सावधानी बरतने की वजह से कई बार बड़े से बड़े हादसे भी टल जाते हैं. इसी का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्कूटी पर सवार होकर सड़क से गुजर रही है, तभी अचानक से एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर जाता है. हालांकि लड़की बाल-बाल बच जाती है.

Viral Video: स्कूटी चलाकर सड़क से गुजर रही थी लड़की, गिर पड़ा विशालकाय पेड़, फिर जो हुआ...
सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़ (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सड़क पर वाहन चलाते समय जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए सड़क पर आती-जाती गाड़ियों के साथ ही आसपास की चीजों पर भी गौर करना पड़ता है. सावधानी बरतने की वजह से कई बार बड़े से बड़े हादसे भी टल जाते हैं. इसी का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्कूटी (Scooty) पर सवार होकर सड़क से गुजर रही है, तभी अचानक से एक विशालकाय पेड़ (Tree) सड़क पर गिर जाता है. हालांकि लड़की बाल-बाल बच जाती है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सिर्फ एक दो सेकेंड की अपनी समझदारी के चलते लड़की जान बचाने में कामयाब हो जाती है, वरना उसे अस्पताल पहुंचाने की नौबत भी आ सकती थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ गिरते देख लड़की तुरंत ही ब्रेक लगा देती है और बाल-बाल बच जाती है. इस वीडियो को @HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बच गई बेचारी... यह भी पढ़ें: Shocking Video: राजस्थान के जोधपुर में चलती स्कूटी पर गिरा पेड़, 3 घायल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).