वायरल

Viral Video: स्कूटी चलाते हुए बीयर पार्टी करने लगी लड़की, अचानक बिगड़ा बैलेंस और फिर...

इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें एक लड़की स्कूटी चलाते समय बीयर पार्टी करने लगती है. उसके अगले ही पल उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो हादसे का शिकार हो जाती है.

Viral Video: स्कूटी चलाते हुए बीयर पार्टी करने लगी लड़की, अचानक बिगड़ा बैलेंस और फिर...
स्कूटी पर बीयर पार्टी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: स्कूटी (Scooty) चलाने वाली पापा की परियों (Papa ki Pari) के कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं, लेकिन इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें एक लड़की स्कूटी चलाते समय बीयर पार्टी (Beer Party) करने लगती है. उसके अगले ही पल उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो हादसे का शिकार हो जाती है, जिसके चलते लड़की और स्कूटी पर सवार लड़का बुरी तरह से घायल हो जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार से टकराने के बाद लड़की और उसका दोस्त गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट लग जाती है. इस वीडियो को @uecaiu नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक शख्स ने लिखा है- बुरे कर्म का बुरा नतीजा, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- कभी-कभी लापरवाही भारी पड़ जाती है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).