वायरल

Viral Video: जन्मदिन पर बर्थडे बॉय के साथ दोस्तों ने किया मजेदार प्रैंक, केक काटते समय हो गया ऐसा कांड

बर्थडे बॉय के साथ दोस्तों द्वारा प्रैंक किए जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है और उसके आसपास उसके दोस्त हैं. दोस्तों ने उसके लिए जो केक मंगाया है, वो एक पतीला है जिसे केक की तरह सजाया गया है.

Viral Video: जन्मदिन पर बर्थडे बॉय के साथ दोस्तों ने किया मजेदार प्रैंक, केक काटते समय हो गया ऐसा कांड
बर्थडे बॉय के साथ प्रैंक (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर प्रैंक (Prank) से जुड़े मजेदार वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद भी करते हैं. खासकर दोस्तों के ग्रुप में अक्सर प्रैंक और मजाक-मस्ती देखने को मिलती है. इसी कड़ी में दोस्तों द्वारा बर्थडे बॉय (Birthday Boy) के साथ मजेदार प्रैंक करने का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपना बर्थडे सेलिब्रेट (Birthday Celebration) कर रहा है और उसके आसपास उसके दोस्त हैं. दोस्तों ने उसके लिए जो केक मंगाया है, वो एक पतीला है जिसे केक की तरह सजाया गया है. जैसे ही शख्स उसे काटने की कोशिश करता है केक कटता ही नहीं है, तब वो केक को उठाकर पलटता है तो देखता है कि वो एक पतीला है. इसके बाद तो वो अपने सभी दोस्तों को दौड़ा लेता है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- यारों की बात ही निराली होती है, ये कभी भी कुछ भी कर सकते हैं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- मुझे तो बंदे पर तरस आ रहा है. यह भी पढ़ें: पत्नी के साथ प्रैंक करना पति को पड़ा महंगा, शख्स ने करा लिया अपना ही नुकसान (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).