वायरल

पत्नी के साथ प्रैंक करना पति को पड़ा महंगा, शख्स ने करा लिया अपना ही नुकसान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक पति द्वारा पत्नी के साथ प्रैंक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रैंक करके शख्स खुद अपना ही नुकसान कर लेता है.

पत्नी के साथ प्रैंक करना पति को पड़ा महंगा, शख्स ने करा लिया अपना ही नुकसान (Watch Viral Video)
पत्नी के साथ पति ने किया प्रैंक (Photo Credits: Twitter)

Prank Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर फनी और शरारतों से भरे वीडियोज की भरमार है. कई लोग अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ प्रैंक (Prank) करते हैं, लेकिन कई बार प्रैंक करना भारी पड़ जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक पति (Husband) द्वारा पत्नी (Wife) के साथ प्रैंक का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें प्रैंक करके शख्स खुद अपना ही नुकसान कर लेता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लीविंग रुम में सफाई कर रही है और उसके पीछे 55 इंच का एलईडी टीवी लगा है. सफाई के दौरान पति पीछे से आकर पत्नी के साथ प्रैंक करता है, जिससे घबराकर महिला वैक्यूम क्लीनर को हथियार बनाकर घूमाती है जो एलईडी टीवी पर लग जाता है. इस वीडियो को ट्विटर पर @LockerRoomLOL नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 155.5k व्यूज मिल चुके हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).