Viral Video: सोते हुए हाथी को वन कर्मियों ने प्रदान की छाया, नन्हे गजराज को उसकी मां मिलवाने में रहे कामयाब
एक नन्हे हाथी का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ वनकर्मी नन्हे गजराज को उसकी मां से मिलाने का प्रयास करते हैं. इस दौरान सोते हुए नन्हे हाथी को वो छाया प्रदान करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर सुप्रिया साहू ने ट्विटर पर शेयर किया है.
Baby Elephant Viral Video: हाथियों (Elephants) के कई मनमोहक वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं. इसी कड़ी में एक नन्हे हाथी का क्यूट वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ वनकर्मी नन्हे गजराज को उसकी मां से मिलाने का प्रयास करते हैं. इस दौरान सोते हुए नन्हे हाथी (Baby Elephant) को वो छाया प्रदान करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर सुप्रिया साहू ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- तमिलनाडु के वनकर्मी सोते हुए हाथी को उसकी मां से मिलाने के अपने सफल प्रयासों के दौरान छाया प्रदान करते हैं. उनकी करूणा, देखभाल और विचारशीलता ने पूरे प्रयास को सार्थक बना दिया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 12.5k व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
Sharing this heartwarming video where you can see #TNForesters providing shade to the sleeping baby elephant during their successful efforts to unite the baby with her mother. Their compassion, care and thoughtfullness made the entire effort worthwhile. #TNForest pic.twitter.com/npR8mV5E21
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) September 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

