वायरल

Viral Video: इस टैलेंट के आगे मशीन भी है फेल, शख्स ने बड़े ही परफेक्शन साथ किए ईंट के कई टुकड़े

एक मजदूर द्वारा ईंट या पत्थर के ब्लॉक को आसानी से स्लैब में काटने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शख्स के टैलेंट और उसके परफेक्शन को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

Viral Video: इस टैलेंट के आगे मशीन भी है फेल, शख्स ने बड़े ही परफेक्शन साथ किए ईंट के कई टुकड़े
शख्स ने परफेक्शन के साथ किए ईंट के टुकड़े (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो लोगों के टैलेंट से जुड़े कई वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक मजदूर (Worker) द्वारा ईंट (Brick) या पत्थर के ब्लॉक को आसानी से स्लैब में काटने का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में शख्स के टैलेंट और उसके परफेक्शन को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. शख्स छेनी और हथौड़े का उपयोग करके ईंट को पतले स्लैब में काटता हुआ नजर आ रहा है. वो एक ईंट से करीब पांच टुकड़े करता है, जिनका आकार एक जैसा होता है.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @smartest.worker नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- मैं ईंटों के बारे में नहीं जानता, लेकिन मुझे यकीन है कि मैंने अपनी उंगलियां काट ली होतीं, वहीं एक अन्य ने लिखा है- मशीने इन दिग्गज लोगों के सामने फेल हो रही हैं. यह भी पढ़ें: आराम से सोने के लिए शख्स ने चलती ट्रक के नीचे किया बिस्तर का इंतजाम, खतरनाक जुगाड़ देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Smartest Workers (@smartest.worker)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).