वायरल

Viral Video: होटल के कमरे में सो रही महिला को हाथी ने जगाया, गजराज की क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें होटल रूम में सो रही महिला को जगाने के लिए खिड़की के पास हाथी पहुंच जाता है. बताया जा रहा है कि थाईलैंड के एक होटल के कमरे में महिला आराम से बिस्तर पर सो रही थी, तभी उसके बिस्तर के बगल में मौजूद खिड़की पर एक हाथी आता है और वो अपनी सूंड से हिलाकर महिला को जगाने लगता है.

Viral Video: होटल के कमरे में सो रही महिला को हाथी ने जगाया, गजराज की क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग
हाथी ने महिला को जगाया (Photo Credits: Instagram)

Elephant Viral Video: हममे से अधिकांश लोग सुबह समय पर उठने के लिए घड़ी या मोबाइल फोन पर अलार्म लगाते हैं और बावजूद इसके अगर हम नहीं उठ पाते हैं तो घर का कोई न कोई सदस्य जगाने आता है. वैसे जब आप अकेले होते हैं तो यकीनन जागने के लिए अलार्म की जरूरत पड़ती है, लेकिन जरा सोचिए अगर आपको सुबह-सुबह जगाने के लिए हाथी (Elephant) पहुंच जाए तो क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें होटल रूम में सो रही महिला को जगाने के लिए खिड़की के पास हाथी पहुंच जाता है.

बताया जा रहा है कि थाईलैंड के एक होटल के कमरे में महिला आराम से बिस्तर पर सो रही थी, तभी उसके बिस्तर के बगल में मौजूद खिड़की पर एक हाथी आता है और वो अपनी सूंड से हिलाकर महिला को जगाने लगता है. इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो तहलका मचा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स को हाथी का क्यूट अंदाज बहुत पसंद आ रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: गड्ढे में गिरे नन्हे हाथी को उसकी मां ने नहीं छोड़ा अकेला, रेस्क्यू करने के लिए हथिनी को करना पड़ा बेहोश

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Jain (@saakshijaain)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2022 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).