Viral Video: जंगल सफारी के दौरान पास आकर खूंखार शेरनी ने खोल दिया कार का दरवाजा, फिर जो हुआ...
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल सफारी के दौरान अचानक से एक खूंखार शेरनी कार के सामने आ जाती है और वो कार का दरवाजा खोल देती है.
Viral Video: वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) के लिए जंगल सफारी (Jungle Safari) किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं है, लेकिन इस दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना भी आवश्यक है, क्योंकि जरा सी लापरवाही जानलेवा भी साबित हो सकता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जंगल सफारी के दौरान अचानक से एक खूंखार शेरनी कार के सामने आ जाती है और वो कार का दरवाजा खोल देती है. दरअसल, सफारी में रोमांच के चक्कर में पर्यटक गाड़ी का दरवाजा ठीक से लॉक करना भूल गए, तभी अगले पल ही शेरनी उनकी गाड़ी के पास आती है और दरवाजा खोल देती है.
रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- गाड़ी का दरवाजा लॉक है या नहीं, ये जरूर देख लें. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- शेरों से पंगा ना बाबा ना. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने शावकों को पेड़ पर चढ़ने की ट्रेनिंग देकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती दिखी शेरनी, वीडियो हुआ वायरल
शेरनी से खोला कार का दरवाजा
Safari is over 🦁😲 pic.twitter.com/Z0590xnxe3
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) June 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

