वायरल

Viral Video: पानी के तेज बहाव में बह रहा था कुत्ता, दोस्त ने जान पर खेलकर बचाई उसकी जान

सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काले रंग का एक कुत्ता पानी के तेज बहाव में बहता हुआ नजर आता है, लेकिन वहां पर मौजूद सफेद रंग का कुत्ता उसे बचाने की कोशिश करता है. सफेद रंग का कुत्ता अपने साथी को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर पानी में कूद जाता है और उसकी जान बचाकर उसे किनारे पर ले आता है.

Viral Video: पानी के तेज बहाव में बह रहा था कुत्ता, दोस्त ने जान पर खेलकर बचाई उसकी जान
कुत्ते ने बचाई अपने दोस्त की जान (Photo Credits: X)

Viral Video: चाहे हालात कैसे भी हो, लेकिन एक सच्चा दोस्त कभी अपने दोस्त का साथ नहीं छोड़ता है. समय अच्छा हो या फिर बुरा, एक अच्छा दोस्त हर हालात में दोस्ती निभाने से पीछे नहीं हटता है. दोस्ती के उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो भी आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें काले रंग का एक कुत्ता (Dog) पानी के तेज बहाव में बहता हुआ नजर आता है, लेकिन वहां पर मौजूद सफेद रंग का कुत्ता उसे बचाने की कोशिश करता है. सफेद रंग का कुत्ता अपने साथी को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर पानी में कूद जाता है और उसकी जान बचाकर उसे किनारे पर ले आता है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सफेद रंग का कुत्ता अपने साथी को बचाकर उसके साथ किनारे पर आता है.

दिल जीतने वाले इस वीडियो को @Be_Believing नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- वह बड़ा दिलवाला कुत्ता जिसने बिना पलक झपकाए पानी में कूदकर अपने दोस्त को बचाया जो बहाव में बह गया था. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 275k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपना घोंसला बनाने के लिए हस्की डॉग से फर इकट्ठा करता दिखा पक्षी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

जान पर खेलकर कुत्ते ने बचाई अपने दोस्त की जान

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).