Dog Sitting On Moving Car Roof: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेंगलुरु की सड़क पर चलती कार के ऊपर एक कुत्ता शांतिपूर्वक बैठा हुआ है. वायरल वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को नाराज कर दिया है और सड़क सुरक्षा और पशु दुर्व्यवहार की बहस छिड़ गई है.

एक ट्विटर यूजर्स ने कुत्ते को खतरे में डालने के लिए कार के ड्राइवर की आलोचना की है. इसके साथ ही ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि "यह निश्चित रूप से गलत काम है, सिर्फ इसलिए कि जानवर बोल नहीं सकते हैं हमें जानवरों को जोखिम भरी स्थितियों में डालने का कोई अधिकार नहीं है."

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)