वायरल

Viral Video: बत्तख के बार-बार चिढ़ाने पर कुत्ते ने खोया आपा, गुस्से में आकर किया कुछ ऐसा कि...

एक बत्तख और कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बत्तख आराम फरमा रहे कुत्ते के पास जाकर उसे बार-बार छेड़ती है. बत्तख ऐसा तब तक करती है, जब तक कि कुत्ता अपना आपा नहीं खो देता है.

Viral Video: बत्तख के बार-बार चिढ़ाने पर कुत्ते ने खोया आपा, गुस्से में आकर किया कुछ ऐसा कि...
कुत्ते को छेड़ती बत्तख (Photo Credits: File Image)

Duck and Dog Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर पशु-पक्षियों की दोस्ती और नोकझोंक वाले वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो एनिमल लवर्स (Animal Lovers) को खासा पसंद भी आते हैं. इसी कड़ी में एक बत्तख (Duck) और कुत्ते (Dog) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बत्तख आराम फरमा रहे कुत्ते के पास जाकर उसे बार-बार छेड़ती है. बत्तख ऐसा तब तक करती है, जब तक कि कुत्ता अपना आपा नहीं खो देता है. बत्तख की इस हरकत से अचानक कुत्ते को गुस्सा आ जाता है और वो पक्षी की तरफ बढ़कर भौंकता है, जिससे घबराकर वो वहां से भाग जाती है. इस वीडियो को डेनिस नाम की बत्तख के लिए बनाए गए इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).